अशोक पेड़ में दूध चढ़ाने से क्या होता है?


By Ayushi Singh20, Jan 2025 12:43 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में अशोक के पेड़ का विशेष महत्व है और इसे पूजनीय भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि अशोक पेड़ में दूध चढ़ाने से क्या होता है-

ग्रह होता है मजबूत

अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो अशोक के पेड़ में दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से कुंडली में ग्रह मजबूत होता है और इससे शुभ परिणाम भी मिलते हैं।

होता है वास

अशोक के पेड़ में भगवान शिव का वास होता है और इस पेड़ में दूध चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, सारे काम भी बनने लगते हैं।

मुख्य द्वार पर लगाएं

घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों का तोरण लगा सकते हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

शुभ फलों की प्राप्ति

अशोक के पेड़ में बराबर दूध चढ़ाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और इससे जीवन की सारी मनोकामना भी पूर्ण होती है।

शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में प्रयोग

अशोक के पत्तों का प्रयोग शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में किया जाता है। इस पेड़ को घर में लगाना शुभ माना जाता है।

दूर होती है परेशानियां

अशोक के पेड़ में दूध चढ़ाने से जीवन में चल रही सारी परेशानियां दूर होती है और इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

इन कारणों से अशोक पेड़ में दूध चढ़ा सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नमक और फिटकरी के उपाय कैसे करें?