अक्सर जब भी प्याज काटता हैं, तो लोगों के आंखों में आंसू आता ही है। प्याज काटने वाले के साथ ही आसपास बैठे लोगों के भी आंसू निकलते हैं।
अगर आप प्याज करने के दौरान आंसू निकलने से बचना चाहते हैं, तो सही तरीके को अपनाना चाहिए। आइए 5 उपायों के बारे में जानते हैं।
आंसू से बचने के लिए प्याज को काटने से लगभग 10 मिनट पहले फ्रिज में रखें। फ्रिज में प्याज रखने से गैस कम हो जाती है।
प्याज को पानी में भिगोकर काटने से भी आंसू नहीं निकलते हैं। इसके लिए प्याज का छिलका हटाएं और आधा काटकर पानी में भिगोएं। 5-7 मिनट बाद प्याज सही से काटें।
प्याज काटते समय तेज धार वाली चाकू का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि तेज धार से प्याज की लेयर्स जब कटती हैं तो उनमें से एन्जाइम कम निकलते हैं।
प्याज काटते समय आंखों से निकलने वाले आंसू से बचने के लिए हवादार वाली जगह पर प्याज काटें। हवादार वाली जगह पर प्याज काटने से आंखों पर कम असर पड़ता है।
प्याज में विनेगर मिलाने से भी आंसू की समस्या से बचा जा सकता है। बर्तन में पानी और प्याज रखें और उसमें विनेगर डालें। 10 मिनट बाद प्याज काटें आंखों से आंसू नहीं निकलेंगे।
इन उपायों की मदद से प्याज काटने पर आंखों से आंसू नहीं निकलेंगे। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ