सर्दी के मौसम में शरीर के अंग काफी ठंडे हो जाते है, जिसके कारण बॉडी को ठंड ज्यादा लगती है। लेकिन शरीर को गर्म रखा जा सकता है।
अगर आपके शरीर को सर्दियों में ज्यादा ठंड महसूस होती हैं, तो 5 घरेलू उपायों का सहारा लेना चाहिए। इन उपायों से शरीर को गर्माहट मिलती है।
शरीर को गर्म रखने के लिए ठंड के मौसम में गुनगुना पानी पीना चाहिए। शरीर गर्म और गले की खराश से भी ठीक होती है।
ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह 10-15 मिनट एक्सरसाइज करें। शरीर गर्म और फिट रहेगा।
सर्दियों के मौसम में रोजाना कम से कम 2 अंडों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि अंडे की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को गर्म रखता है।
शरीर को फिट और गर्म रखने के लिए भी डाइट में घी को शामिल करें। दरअसल, घी की तासीर गर्म होती है। रोजाना 1 चम्मच घी खाएं।
गुड़ का सेवन सेहत के लिए अच्छा साबित होता है। खासकर गुड़ सर्दियों में खाना फायदेमंद होता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।