वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता हैं। अगर वास्तु के नियमों को सही से फॉलो करें तो लाभ मिल सकता हैं।
कई बार खूब मेहनत करने के बाद भी उन्नति नही मिलती है इसका कारण वास्तु दोष होता हैं।
घर के मंदिर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर देव की मूर्ति की स्थापना करके प्रतिदिन पूजा करने से धन की प्राप्ति होती हैं।
वास्तु के अनुसार कुबेर देव का निवास घर की उत्तर दिशा में माना जाता हैं अगर तिजोरी को भी इसी दिशा में रखें कभी पैसों की कमी नही होगी।
पूजा स्थल पर दक्षिणावर्ती शंख रखना काफी शुभ माना जाता हैं। शंख को बजाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बनी रहती हैं।
वास्तु के मुताबिक रात को खाने के बाद किचन में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
अक्सर लोग मंदिर में फूल अर्पित करने के बाद छोड़ देते है लेकिन मंदिर में फूल सूखने के बाद नही रखना चाहिए।