3 राशियों की कुंडली में बना महाधन योग, अपार धन-दौलत मिलना तय
By Kushagra Valuskar
2023-04-11, 12:53 IST
naidunia.com
शुक्र गोचर 2023
शुक्र धन, प्रेम और सौंदर्य के कारक ग्रह हैं। शुक्र ने हाल ही में वृषभ राशि में प्रवेश किया है। शुक्र के गोचर से महाधन योग बन रहा है।
महाधन योग
यह राजयोग 3 राशिवालों के लिए शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।
वृषभ
वृषभ राशिवालों के लिए शुभ समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से फायदा होगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस योग के शुभ प्रभाव का लाभ मिलेगा। गुप्त इच्छा पूरी होने की संभावना है। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मकर
महाधन योग के शुभ प्रभाव में मकर राशि के जातकों के लिए उत्तम समय है। नौकरी से लेकर व्यापार में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह होने की संभावना है।
शुक्र के आसान उपाय
शुक्रवार का व्रत रखें। गाय को रोटी खिलाएं। सफेद रंग का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। वहीं, घी, दही, कपूर और सफेद मिठाई का दान करें।
शुक्र दोष दूर करने का उपाय
शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से शुक्र दोष समाप्त हो जाता है। वहीं, पैसों से जुड़ी परेशानी खत्म होने लगती है।
Vastu Tips : घर से नकारात्मक शक्तियां हो जाएंगी दूर, करें यह उपाय
Read More