Shani Amavasya पर शनि दोष दूर करने के 5 अचूक उपाय


By Ram Janam Chauhan22, Mar 2025 02:00 PMnaidunia.com

शनि अमावस्या को शनि देवता की कृपा प्राप्त और प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन शनि दोष दूर करने के लिए ये 5 अचूक उपाय अपना सकते हैं।

गरीबों की मदद करे

इस शुभ अवसर पर गरीबों को काले तिल, कपड़े और सरसों के तेल का दान करने पर शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है।

तिल का तेल अर्पित करे

इस दिन शनि मंदिर में शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है।

काले तिल और सरसों तेल का उपाय

इस दिन शिवलिंग पर काले तिल और सरसों तेल से अभिषेक करने पर शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, शनि देव प्रसन्न होते हैं।

शनि मंत्र का जाप करे

शनि दोष को दूर और शनि देव को प्रसन्न करने के लिए मंदिर में शनि मंत्र का जाप करना शुभ फल दे सकता है।

पीपल की पूजा करे

शनि अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर पीपल के पेड़ की पूजा करना और दीपक जलाना शुभ होता है। इससे नकारात्मक शक्तियों का अंत हो सकता है।

भूलकर ना करे ये काम

शनि अमावस्या के दिन किसी का अपमान, गुस्सा या झूठ बोलने से बचना चाहिए और गलत काम करने से भी बचें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

चैत्र अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?