सूर्य ग्रहण के समय वातावरण में बुरी शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप ये 5 चीजें करते हैं, तो शनि देवता का गुस्सा आपको झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, इस बारे में-
सूर्य ग्रहण के समय सोना अशुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन में शनि की बुरी नजर पड़ सकती है।
अगर आप सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन करते हैं, तो इससे शनि दोष और सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप सूर्य ग्रहण के दौरान लड़ाई-झगड़ा करते हैं, तो इससे शनि का प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है। ऐसे में सकारात्मक सोच रखें और अच्छे काम करें।
वातावरण में नकारात्मक शक्तियां मौजूद होती हैं। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलना चाहिए, खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को बचाव करना चाहिए।
कई लोग गलती से इस दौरान भगवान की मूर्तियां या फोटो को छू लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत माना जाता है। इससे जीवन में शनि दोष पड़ सकता है।
अगर आप सूर्य ग्रहण के दौरान ये 5 काम करते हैं, तो इससे आपके जीवन में शनि देव की बुरी नजर पड़ सकती है। साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com