ज्यादा ग्रीन टी पीने के 5 नुकसान


By Arbaaj10, Jan 2025 09:01 PMnaidunia.com

ग्रीन टी का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में करने से परहेज करना चाहिए वरना शारीरिक समस्याएं हो बढ़ती है।

ज्यादा ग्रीन टी पीना

अक्सर जिन लोगों को वेट लॉस करना होता है वो ग्रीन टी का सेवन करते है। लेकिन जल्दी वजन कम करने के चक्कर में ज्यादा पीते है, जोकि गलत है।

सिरदर्द की समस्या

अगर आप एक दिन में ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करते है, तो सिरदर्द की समस्या से परेशान हो सकते है। ज्यादा इसे पीने से सिर भारी लगता है।

पेट की समस्या

ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करने से पेट में जलन, गैस, जैसी परेशानी हो सकती है, क्योंकि ग्रीन टी में टैनिन नामक तत्व होता है।

नींद की समस्या

ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा कम होती है, लेकिन ज्यादा पीते है, जो नींद की समस्या हो सकती है।

शरीर में खून की कमी

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर रूप से पाया जाता। ज्यादा ग्रीन टी पीने से शरीर में आयरन के अवशोषण पर बाधा डालती है।

हड्डियां कमजोर

ज्यादा ग्रीन टी पीने से उसमें मौजूद यौगिक कैल्शियम के अवशोषण को कम कर सकती है, जिसका असर हड्डियों पर पड़ सकता है।

कितनी कप पिएं ग्रीन टी?

एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में 2-3 कप ग्रीन टी पी सकते है। 3 कप से ज्यादा एक दिन में ग्रीन टी पीना नुकसानदायक हो सकता है।

ज्यादा ग्रीन टी पीने से शरीर को नुकसान होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मूली के पत्तों से बनाएं रस, दूर होंगी 5 समस्याएं