सेहत के लिए कारगर माना जाता है। इसको खाने से या पानी पीने से शरीर से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करना नुकसान पहुंचाता है।
अलसी के बीजों में रामबाण औषधि पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कार्ब्स, , कॉपर, मैग्नीज जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।
कुछ समस्याओं में अलसी के बीज खाने से परहेज करना चाहिए वरना समस्याओं को और बढ़ा सकता है। 5 समस्याओं में इसका सेवन न करें।
जो महिलाएं गर्भावस्था में हैं उन्हें अलसी के बीज नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसके बीज की तासीर गर्म होती है और इस दौरान असुरक्षित मानी जाती है।
यदि आप आंतों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे है, तो अलसी के बीज न खाएं। इसके बीज अधिक खाने से आंत में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है।
अगर किसी का पेट खराब है, तो उसे ज्यादा मात्रा में अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। अलसी का बीज खाने से समस्या और बढ़ सकती है।
कुछ लोगों को बीज से एलर्जी होती है उनको भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर अलसी खाने से आपको खुजली, सूजन, लालिमा आदि की समस्या दिखे, तो इन बीजों को खाने से बचना चाहिए।
अगर कोई व्यक्ति खून पलता खाने की दवा खा रहा है, तो उसे भी अलसी के बीज खाने से परहेज करना चाहिए या डॉक्टर से सलाह लें।
इन 5 समस्याओं में अलसी के बीज न खाएं। हेल्थ से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ