जब शरीर के भीतर ब्लड ठीक ढ़ंग से सर्कुलेट नहीं होता है, तो यह जम सकता है और इस स्थिति को ब्लड क्लोटिंग कहा जाता है। ऐसे में अगर आपके पैरों में खून का थक्का जमता है, तो इसके 5 लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
अगर आपके पैरों में अचानक सूजन की समस्या होती है, तो यह खून के थक्के जमने के कारण हो सकती है।
कई बार पैरों में खून के थक्के जमने के कारण तेज दर्द की समस्या हो सकती है। खासतौर पर यह दर्द घुटनों के नीचे वाले हिस्से में होता है।
खून जमने के कारण आपके पैरों की त्वचा लाल, नीली या बैंगनी रंग की हो सकती है। ऐसे में इस लक्षण को इग्नोर ना करे।
अगर आपके पैरों में खून का थक्का बन गया है, तो उस स्थान पर हाथ लगाने से सामान्य से ज्यादा गर्माहट होगी।
कई बार पैरों में ब्लड क्लोटिंग होने के कारण पहले की तुलना में आपके पैरों की नसें ऊभरी हुई दिखाई दे सकती हैं।
अगर आपके पैरों में खून का थक्का बनता है,तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com