Heart Attack आने से 1 महीने पहले शरीर देता है ये 5 संकेत


By Ram Janam Chauhan28, Feb 2025 01:20 PMnaidunia.com

खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण हार्ट अटैक की समस्या तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कई संकेत देता है। आइए जानते हैं, इस बारे में -

थकान और कमजोरी महसूस होना

थकान और कमजोरी होना आम है, लेकिन पर्याप्त आराम करने के बावजूद आपको थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है।

सीने में दर्द महसूस होना

अगर आपको बार-बार हल्का सीने में दर्द महसूस हो रहा है, तो यह हार्ट अटैक आने से पहले का लक्षण हो सकता है।

शरीर में सूजन होना

अगर आपके पैरों, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन हो रही है, तो यह दिल से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।

सांस फूलने की समस्या होना

जरा भी मेहनत करने के बाद आपकी सांस फूल रही है, तो इसे सामान्य ना समझे यह दिल के दौरे का संकेत हो सकता है।

बार-बार पसीना आने की समस्या

लगातार पसीना आना हार्ट अटैक का गंभीर संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से जल्द जांच कराना चाहिए।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको दिल से जुड़ी समस्या कई दिनों है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

गर्दन की नस दबने से क्या-क्या प्रॉब्लम होती है?