गर्दन की नस दबने से क्या-क्या प्रॉब्लम होती है?


By Ram Janam Chauhan28, Feb 2025 11:57 AMnaidunia.com

रात में नींद के दौरान गर्दन की नसें दब सकती हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। साथ ही, इससे शरीर में ये 5 समस्याएं हो सकती हैं।

सिरदर्द की समस्या होना

गर्दन की नसें दबने की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर हो सकता है। जिसकी वजह से कई बार सिरदर्द भी होता है।

गर्दन में दर्द महसूस होना

अगर आपके गर्दन की नसें दब गई हैं, तो दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह दर्द कंधे और पीठ में भी महसूस हो सकती है।

दिमाग पर बुरा प्रभाव

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढ़ंग से ना होने की वजह से याददाश्त कमजोर होने और काम में मन ना लगने की परेशानी हो सकती है।

उंगलियों में झनझनाहट होना

कई बार गर्दन की नसें दबने के कारण लोगों को हाथों की उंगलियों में झनझनाहट की समस्या होती है।

कमजोरी महसूस होना

गर्दन की नसें दबने के कारण मांसपेशियों तक ठीक मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचता है। जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको गर्दन से जुड़ी समस्या कई दिनों है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

मर्दों की थकी नसों में जान फूंक सकती हैं ये चीजें