कोलेस्ट्रॉल शरीर में जमा होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं, लेकिन मुख्य तौर पर ये 5 संकेत दिखाई देते हैं, आइए जानते हैं, इस बारे में-
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने पर सीने में दर्द हो सकता है। ऐसा धमनियों में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने के कारण हो सकता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में खून का प्रवाह कम होने लगता है। इसलिए, कई लोगों को हाथों और पैरों में झुनझुनी होने की शिकायत हो सकती है।
अगर पर्याप्त अराम करने के बावजूद आपको लगातार थकान और शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है, तो यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का संकेत होता है।
अगर आपके आंखों के आस-पास पीले धब्बे हो रहे हैं, तो यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने का संकेत हो सकता है।
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com