हमें हमारे शरीर में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। कई बार उन्हें इग्नोर करने से गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में आने वाले बदलावों में पेशाब भी शामिल है।
कई बार कुछ लोगों को पेशाब करने के बाद फिर दोबारा पेशाब आने लगता है। बहुत से लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह धीरे-धीरे आने वाले समय में परेशानी बन सकती है। चलिए जानते हैं कि पेशाब करने के बाद भी पेशाब क्यों आता है?
ओवर एक्टिव ब्लैडर के कारण पेशाब करने के बाद भी दोबारा पेशाब जाने का मन होता है। दरअसल, ऐसी स्थिति में मांसपेशियां सिकुड़ने लगती है, जिसके कारण दोबारा पेशाब जाने का मन होता है।
पुरुषों में कई बार प्रोस्टेट बढ़ने की शिकायत देखने को मिलती है। प्रोस्टेट बढ़ने हार्मोन का स्तर बढ़ने के कारण यूरिन का फ्लो रुकने लगता है, जिसके कारण बार-बार पेशाब आता है।
यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के कारण भी आपको बार-बार पेशाब जाने की इच्छा होती है। दरअसल, यूटीआई से जुझ रहे पेशेंट के ब्लैडर में जलन और सूजन होने लगती है, जिसके कारण यह समस्या होती है।
तनाव और चिंता के कारण लोगों के ब्लैडर पर दबाव पड़ता है, जिससे बार-बार पेशाब आता है। दरअसल, चिंता के कारण शरीर में काफी बेचैनी पैदा होती है, जिससे बार-बार पेशाब जाने की इच्छा होती है।
प्रेग्नेंसी में पेशाब करने के बाद दोबारा पेशाब करने की इच्छा हो सकती है। महिलाओं को मुख्य रूप से 7वें से 9वें महीने के दौरान बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है।
महिलाओं में प्रसव या उम्र बढ़ने के कारण पेल्विक फ्लोर कमजोर हो सकती है, जिससे बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com