पीठ की नस दबने पर दिखाई देते हैं ये 5 संकेत


By Ram Janam Chauhan28, Mar 2025 05:37 PMnaidunia.com

खराब तरीके से बैठने या नींद में सोने के दौरान पीठ की नसें दब सकती हैं। ऐसे में आपको ये संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो इसे भूलकर भी इग्नोर ना करें। ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है।

शरीर में झनझनाहट महसूस होना

अगर आपको पीठ में झनझनाहट महसूस होती है, तो यह नसें दबने का संकेत हो सकता है। इससे आपको भविष्य में बेहद नुकसान हो सकता है।

पीठ में अक्सर दर्द रहना

अगर आपके पीठ की नस दब गई है, तो ऐसे में आपको पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। जिसके वजह से उठने-बैठने में परेशानी हो सकती है।

बैठने में परेशानी होना

अगर आपको लंबे समय तक बैठकर काम करने से पीठ में दर्द या असहजता महसूस होती है, तो यह पीठ के नस दबने का संकेत हो सकता है।

जलन मसहूस होना

कई बार पीठ की नसें दबने की वजह से हल्का जलन महसूस हो सकता है। अगर आपको जलन बार-बार महसूस हो रही है, तो इसे बिल्कुल इग्नोर ना करे।

पैरों में कमजोरी महसूस होना

पीठ की नसें दबने के कारण कमर और पैरों में समस्या हो सकती है। जिसके कारण आपको चलने में दिक्कत हो सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको पीठ की नसें दबने से किसी तरह की परेशानी महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Heat Stroke से बचने के लिए अपनाएं 5 आदतें