अनहेल्दी पीरियड्स के 5 लक्षण


By Arbaaj10, May 2025 12:20 PMnaidunia.com

पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो लगभग 11 साल की उम्र के बाद शुरू होता है। पीरियड्स से केवल महिलाओं को गुजरना पड़ता है।

अनहेल्दी पीरियड्स

पीरियड्स सही तरीके से न होने पर सेहत पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि अनहेल्दी पीरियड्स के 5 लक्षण कौन-कौन से होते हैं।

अनियमित पीरियड्स

पीरियड्स का अनियमित होना अनहेल्दी माना जाता है। अगर किसी को 3 महीने तक लगातार पीरियड्स न हो या फिर 6 महीने तक पीरियड्स अनियमित रहे, तो डॉक्टर से मिलें।

हैवी ब्लीडिंग

ब्लीडिंग होना सामान्य माना जाता है। लेकिन, हैवी ब्लीडिंग और 7 दिन से ज्यादा दिनों तक लगातार ब्लीडिंग होना अनहेल्दी पीरियड्स का लक्षण माना जाता है।

स्पॉटिंग होना

यदि किसी महिला को पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग की जगह सिर्फ स्पॉटिंग होती है, तो यह भी अनहेल्दी पीरियड्स का ही लक्षण होता है।

ब्रेस्ट टेंडरनेस

ब्रेस्ट टेंडरनेस होना पीरियड्स आने का संकेत होता है। लेकिन, यदि किसी महिला को ब्रेस्ट में बहुत ज्यादा दर्द होता है, तो अनहेल्दी पीरियड्स की ओर इशारा है।

क्लॉटिंग होना

यदि किसी महिला को ब्लीडिंग के दौरान ज्यादातर क्लॉटिंग नजर आती है और फ्रीक्वेंटली ऐसा होता है, तो यह भी सही नहीं है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर से पानी को कम करती हैं ये 5 चीजें