शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए वरना डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। कुछ चीजों को खाने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है।
अक्सर लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो शरीर में पानी की मात्रा को तेज से कम करने लगती है। आइए शरीर से पानी को कम करने वाली 5 चीजें के नाम जानते हैं।
गर्मी के मौसम में नमक का सेवन कम से कम करना चाहिए। ज्यादा नमक खाने से शरीर के पानी का स्तर कम होने लगता है।
गर्मी में कैफीन का सेवन भी कम ही करना चाहिए। कैफीन पीने के बाद पेशाब ज्यादा होने लगती है, जिसकी वजह से पानी की कमी हो सकती है।
ज्यादा मात्रा में चीनी खाने से भी शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है। दरअसल, चीनी मूत्र उत्पादन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रोटीन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में प्रोटीन खाने से भी शरीर में पानी की कमी होने लगती है।
गर्मी के मौसम में तेल में तली हुई चीजों का सेवन नहीं करनी चाहिए। दरअसल, ऐसी चीजों को खाने के बाद पचाने के लिए ज्यादा पानी लगता है।
हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ