फिट रहने के लिए घर पर करें छोटी-छोटी 5 एक्सरसाइज


By Arbaaj25, Feb 2025 05:15 PMnaidunia.com

शरीर में फिट और लचीला रहना जरूरी होता है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। फिट रहने के लिए घर पर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

घर पर करें 5 एक्सरसाइज

अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं हैं, लेकिन शरीर को फिट रखना है, तो घर पर ही 5 एक्सरसाइज कर सकते हैं।

स्‍टेशनरी जॉगिंग करें

रोजाना सुबह एक्सरसाइज की शुरुआत स्‍टेशनरी जॉगिंग से करें। स्‍टेशनरी जॉगिंग करने से बॉडी को गर्माहट और हार्ट रेट बढ़ेगा।

लेग रेज एक्सरसाइज करें

मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना 5 मिनट लेग रेज करना चाहिए। लेग रेज एक्सरसाइज करने से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है।

सूर्य नमस्कार करें

सूर्य नमस्कार विश्वभर में प्रसिद्ध एक्सरसाइज मानी जाती है। रोजाना 5 मिनट भी सूर्य नमस्कार करने से शरीर फिट रहती है।

लंजेस एक्सरसाइज करें

लंजेस एक्सरसाइज थाइज और पैरों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसे करने से बैक और गर्दन के पॉश्चर में सुधार होता है।

प्‍लैंक एक्सरसाइज करें

प्‍लैंक रोजाना 5 मिनट भी करते हैं, तो शरीर को कई फायदा मिलेंगे। प्‍लैंक को करने से बॉडी को मजबूती मिलती है, पेट पर जमा चर्बी कम होती है।

इन पांच एक्सरसाइज करने से शरीर फिट रहेगी। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मांसपेशियां कमजोर हो तो करें ये 5 घरेलू उपाय