शरीर में सूजन जल्दी कैसे कम करें?


By Ram Janam Chauhan04, Apr 2025 02:02 PMnaidunia.com

शरीर में सूजन कई कारणों से हो सकती है। ऐसे में घर के किचन में मौजूद इन चीजों का सेवन करने पर सूजन कम करने में सहायता मिल सकती है।

हल्दी सेवन करे

हल्दी में करक्यूमिन मौजूद होता है, जो आपके शरीर में हो रहे सूजन को कम और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

दालचीनी सेवन करे

दालचीनी के नियमित सेवन से शरीर में हुए सूजन को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने मदद मिलती है।

लौंग सेवन करे

लौंग में यूजेनॉल नामक पोषक तत्व पाया जाता है, जिसके कारण शरीर में सूजन कम करने में सहायता मिल सकती है।

अदरक सेवन करे

अदरक में एंटी-इंफ्मेटेरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की मांसपेशियों में हो रहे दर्द को कम करने में सहायक है।

लहसुन सेवन करे

लहसुन शरीर में सजून कम करने के अलावा इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है। ऐसे में इसकी रोजाना 2-3 कलियां खाना फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए नुस्खे से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

उम्र के हिसाब से कितना पानी पीना चाहिए?