सूर्य देव को जल में अक्षत डालकर अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको शुभ फल प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-
अगर आप जीवन में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो जल में अक्षत डालकर अर्पित करने से सूर्य देव प्रसन्न हो सकते हैं।
अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं, इसके बावजूद सफलता हासिल नहीं हो रही है, तो रोजाना जल देते समय अक्षत अर्पित करना शुभ हो सकता है।
अगर आप डिप्रेशन, तनाव और बेचैनी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो रोजाना सुबह के समय तांबे के लोटे में अक्षत डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।
अगर आपके कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर या पितर दोष है, तो सूर्य देव को जल चढ़ाते समय अक्षत डालकर अर्पित करने से लाभ मिल सकता है।
सूर्य देव को जल अर्पित करने के लिए सुबह के समय उठकर स्नान करें, तांबे के लोटे में अक्षत डालकर, पूर्व दिशा की ओर मुंह कर जल अर्पित करें।
अगर आप सूर्य देव को जल में अक्षत डालकर अर्पित करते हैं, तो आपके जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com