होलिका की राख ले आएं घर, जीवन में होगा आर्थिक लाभ


By Ayushi Singh04, Mar 2025 07:00 AMnaidunia.com

अक्सर लोग होलिका दहन के दिन अपने घर राख को लेकर आते हैं, जिससे कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि होलिका की राख को घर लाने से कैसे होगा आर्थिक लाभ-

तिजोरी में रखें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका की राख को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही, पैसों की तंगी दूर होती है।

घर के मुख्य द्वार पर टांगे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका की राख को घर, दुकान या व्यापार जगह पर पोटली बनाकर टांगे दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

जलाभिषेक करें

होलिका की राख को जल से भरे लोटे में डालकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, शनिदोष से मुक्ति मिलती है।

छिड़काव करें

होलिका की राख को घर में रखें शंख के जल मिलाएं और इसके बाद पूरे घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से सुख-शांति का वास होता है।

तिलक लगाएं

होलिका की राख को प्रतिदिन एक महीने तक तिलक के रूप में लगाने से स्वास्थ्य में सुधार होता है और इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

होलिका की राख को घर लाने से जीवन में आर्थिक लाभ होगा। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

रोजाना पूजा करने से जीवन आ सकते हैं ये 5 बदलाव