सूर्य देव को जल में हल्दी डालकर अर्पित करने के 5 लाभ


By Ram Janam Chauhan17, Feb 2025 06:24 PMnaidunia.com

सूर्य देवता को जल अर्पित करना हिन्दू धर्म में शुभ माना जाता है। इसलिए, कई लोग हल्दी वाला जल सूर्य देवता को अर्पित करते हैं, तो इससे क्या लाभ होता है। आइए जानते हैं-

सूर्य देव को जल देने का महत्व

अगर आप सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं, तो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

रोगों का होता है नाश

अगर आप सूर्य देव को हल्दी वाला जल चढ़ाते हैं, तो इससे रोगों का नाश हो सकता है। साथ ही, सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

अधूरी इच्छाएं होती हैं पूरी

सूर्य देव को हल्दी वाला जल अर्पित करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। जिसकी वजह से नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।

विवाह में आ रही बाधाएं होती हैं दूर

मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव को हल्दी वाला जल अर्पित करने से आपके शादी-विवाह में आ रहीं बाधाएं दूर हो सकती हैं।

ग्रह दोष होता है शांत

अगर आपके कुंडली में सूर्य दोष है, तो ऐसे में रोजाना हल्दी वाला जल अर्पित करने से सूर्य दोष से मुक्ति मिल सकती है।

आर्थिक समस्याएं होती हैं दूर

रोजाना सुबह के समय हल्दी वाला जल सूर्य देव को अर्पित करने से जीवन में चल रहीं आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायता मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

कमल गट्टे की माला घर में रखने से क्या होता है?