सोने से पहले करें ये 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, मांसपेशियों की बढ़ेगी लचक


By Sahil15, Oct 2024 04:08 PMnaidunia.com

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें

सोने से पहले रात के समय स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। इससे मांसपेशियों की लचक बढ़ाने में मदद मिलती है।

कोबरा स्ट्रेच

इस एक्सरसाइज से पीठ और रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करने में मदद मिलेगी। कोबरा स्ट्रेच का सबसे बड़ा फायदा कमर के दर्द को दूर करने में मिलता है।

बालासन करें

इस योगासन का अभ्यास करने से पूरे शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इतना ही नहीं, इससे नींद न आने की समस्या दूर हो जाएगी।

कलाई और बाहों की स्ट्रेचिंग

सोने से पहले कलाई और बाहों की स्ट्रेचिंग करें। फिटनेस एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ऐसा करने से मांसपेशियों की लचक बढ़ती है। 

बटरफ्लाई स्ट्रेच

सोने से पहले बटरफ्लाई स्ट्रेच भी आप कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों के तनाव को कम करने में काफी हद तक मदद मिलती है।

कैट-काउ स्ट्रेच

इस एक्सरसाइज से रीढ़ की हड्डी और कमर की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि सोने से पहले कैट-काउ स्ट्रेच को करने की सलाह दी जाती है। 

तनाव होता है कम

सोने से पहले स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से तनाव कम होता है। स्ट्रेस का सामना करने वालों को इस तरह की एक्सरसाइज सोने से पहले जरूर करनी चाहिए।

नींद के स्तर में होगा सुधार

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से नींद के स्तर में सुधार होता है। बशर्ते सोने से ठीक पहले इन एक्सरसाइज को करना चाहिए।

यहां हमने जाना कि सोने से पहले किन एक्सरसाइज का अभ्यास करना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Freepik, Jagran, Canva

ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन सी के 5 फायदे