टीम इंडिया के 5 सबसे सफल कप्तान


By Prakhar Pandey23, Nov 2023 08:51 AMnaidunia.com

क्रिकेट कप्तानी

भारत में क्रिकेट को हमेशा ही एक इमोशन माना जाता रहा है। आज हम आपको बताएंगे भारत के सबसे सफल कप्तानों के बारे में।

भारतीय क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट समय के साथ काफी तेजी से उभरा है। क्रिकेट में भारत को एक से बढ़कर एक कप्तान मिले हैं, कपिल देव से लेकर रोहित शर्मा तक भारत को एक से बढ़कर एक कप्तान मिले हैं।

कपिल देव

क्रिकेट में भारत ने पहली बार विश्व कप जीता था। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत पहली बार वेस्टइंडीज को हराकर विश्व विजेता बना था।

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने 1999-2005 के दौरान 146 मैचों में कप्तानी में 53.90 की सफलता दर से मैच जीते थे। गांगुली की कप्तानी में भारत ने 2003 में विश्व कप फाइनल खेला था। हालांकि, भारत मैच हार हार था।

एमएस धोनी

एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। धोनी ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी खेली थी।

विराट कोहली

विराट कोहली ने भारत के लिए 2013 से 2021 तक 8 सालों के लिए कप्तानी की थी। इस दौरान कोहली भले ही बड़े टूर्नामेंट्स में सफल न रहे हों। लेकिन बतौर कप्तान कोहली ने 70.43% की विनिंग औसत रखी थी।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने भारत के लिए लगभग 26 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान रोहित का विनिंग परसेंटेज 73.07 रहा था। भारत को विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाने में रोहित का बहुत बड़ा हाथ रहा था।

सबसे सफल कप्तान

कप्तानी के मामले में भारत की तरफ से भले ही विराट और रोहित का औसत सबसे अच्छा रहा हो। लेकिन इसके बावजूद बड़े टूर्नामेंट्स में एमएस धोनी सबसे सफल कप्तान साबित हुए है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 6 भारतीय खिलाड़ियों के करियर पर है संकट, जानें नाम