लिवर फंक्शन को सुधारने के लिए 5 बेस्ट फूड्स


By Sahil20, Sep 2024 11:45 AMnaidunia.com

लिवर के लिए हेल्दी फूड्स

सभी जानते हैं कि लिवर को किन चीजों से नुकसान पहुंचता है। आज बात कर लेते हैं कि किन फूड्स को खाने से लिवर फंक्शन को सुधारा जा सकता है। 

रोजाना 1 सेब खाएं

सेब खाने से लिवर को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। रोजाना खाली पेट 1 सेब खाएंगे तो लिवर फंक्शन में सुधार होगा।

पत्ता गोभी है फायदेमंद

लिवर की सेहत के लिए पत्ता गोभी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए डाइट में पत्ता गोभी को आज से ही शामिल कर लें।

अखरोट खाना शुरू करें

लिवर संबंधी रोगों से अपना बचाव करना चाहते हैं तो अखरोट खाना शुरू कर दें। इससे लिवर को तंदुरुस्त रखने में मदद मिलेगी।

फलों का जूस पिएं

फ्रूट्स का जूस पीने से भी लिवर के फंक्शन में सुधार होता है। इसके लिए रोजाना ताजा फलों का जूस पीना शुरू कर दें।

ओट्स खाएं

फाइबर से भरपूर ओट्स को डाइट में जरूर शामिल करें। ये लिवर के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखने में काफी हद तक मदद करते हैं।

पपीता खाएं

पेट की सेहत के लिए पपीता खाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फल को खाने से लिवर फंक्शन को भी सुधारा जा सकता है।

लिवर फंक्शन में होगा सुधार

डाइट में अनहेल्दी चीजों की जगह हेल्दी फ्रूट्स और सब्जियों को शामिल करने से लिवर फंक्शन में सुधार हो सकता है।

यहां हमने जाना कि लिवर फंक्शन को सुधारने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लंबाई बढ़ाने के लिए बच्चों को खिलाएं 6 फूड्स