इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब खाने से पेट समेत शरीर के अन्य हिस्सों को लाभ मिलता है।
सेब खाने के लिए खाली पेट का समय बेहतरीन माना जाता है। सुबह के समय 1 सेब भी खा लेंगे तो पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
सेब खाने से शरीर को पोषण मिलता है। हल्की भी कमजोरी महसूस होने पर सुबह खाली पेट सेब खाना शुरू कर दें।
सेब में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जब शरीर में इस विटामिन की कमी हो तो सेब को डाइट का हिस्सा बना लें।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सेब में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यही कारण है कि इसे खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और इम्यूनिटी बढ़ती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए भी आप सेब को खाना शुरू कर सकते हैं। इससे धीरे-धीरे इम्यूनिटी में सुधार होता है।
सेब खाकर शरीर को लाभ पहुंचाना चाहते हैं तो नियमित रूप से इसका सेवन करें। दरअसल, रोजाना सेब खाने का लाभ शरीर को ज्यादा मिलता है।
विटामिन C से भरपूर सेब का सेवन ज्यादा मात्रा में करना भी सही नहीं होता है। आप रोजाना 1 सेब खाएंगे तो भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी।