ब्रेन ट्यूमर होने पर दिखते हैं 5 ये लक्षण


By Arbaaj10, Sep 2024 12:25 PMnaidunia.com

ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क से जुड़ी एक खतरनाक समस्या है। यदि ब्रेन ट्यूमर का इलाज समय पर न किया जाए, तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

अक्सर लोगों में ब्रेन ट्यूमर के लक्षण दिखाई देते है, तो नजरअंदाज करते है। आइए जानते है कि ब्रेन ट्यूमर के शुरुआत लक्षण कौन से होते हैं।

सिरदर्द

अगर किसी व्यक्ति के सिर में लंबे समय से दर्द हो रहा है, तो यह ब्रेन ट्यूमर का लक्षण हो सकता है। ब्रेन ट्यूमर होने पर गंभीर सिरदर्द होता है।

कान से सुनने में परेशानी

ब्रेन ट्यूमर का असर कानों पर भी पड़ता है। ब्रेन ट्यूमर होने के कारण कई लोगों काने काफी धीरे सुनने लगते है यानी सुनने में परेशानी होती है।

आंखों की रोशनी कम

अगर किसी के आंखों की रोशनी बिना किसी आंख के समस्या के कम हो रही है, तो यह ब्रेन ट्यूमर का लक्षण हो सकता है।

शरीर में कमजोरी

ब्रेन ट्यूमर होने पर शरीर के हिस्सों में कमजोरी होने लगती है। यदि अच्छी डाइट के बाद भी लंबे समय से शरीर में कमजोरी हो रही है, तो ब्रेन ट्यूमर का लक्षण हो सकता है।

मानसिक संतुलन बिगड़ना

ब्रेन ट्यूमर की समस्या में मानसिक संतुलन भी बिगड़ सकता है। व्यक्ति को बात करने से काफी परेशानी होने लगती है।

ब्रेन ट्यूमर होने पर शरीर में यह लक्षण दिखते है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मोटापा घटाने के लिए आयुर्वेद के नुस्खे आजमाएं