मोटापा घटाने के लिए आयुर्वेद के नुस्खे आजमाएं


By Arbaaj10, Sep 2024 11:48 AMnaidunia.com

इन दिनों अधिकतर लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। मोटापा बीमारी नहीं है, लेकिन इसके कारण कई समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है।

आयुर्वेद के नुस्खे

सेहत दुरुस्त रखने के लिए सदियों से आयुर्वेद के नुस्खे अपनाए जा रहे है। आइए जानते है किन आयुर्वेद के नुस्खों से मोटापा कम हो सकता है।

जीरे का पानी

मोटापा कम करने के लिए जीरे का पानी पीया जा सकता है। खाली पेट 1 गिलास जीरे का पानी पीने से वजन कम होने लगता है।

सेब खाएं

आयुर्वेद के अनुसार, मोटापा कम करने में सेब मददगार हो सकता है, क्योंकि सेब में उच्च फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन खाली पेट करें।

इलायची का सेवन

इलायची में पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है, जो वजन कम कर सकता है। इसके लिए रात को इलायची का पानी पिएं।

पुदीना पत्ता का इस्तेमाल

मोटापा कम करने के लिए ताजे पुदीना पत्तियों से रस निकाल लें और उसे 1 कप पानी में मिलाकर पिएं। इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

आंवला खाएं

मोटापे से निजात पाने के लिए डाइट में आंवला शामिल करना चाहिए। दरअसल, आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी पाया जाता है, जो मोटापा कम कर सकता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या शुगर के मरीज सेब खा सकते है?