गलत खान-पान की आदत के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में आपको आंखों के पास ये 5 लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर आपकी आंखों के सफेद वाले हिस्से में पीलापन आ सकता है। ऐसे में इस लक्षण को इग्नोर करना भारी पड़ सकता है।
अगर आपके आंखों के पास हल्के पीले या सफेद पैच हो रहे हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का संकेत हो सकता है।
जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है, तो आंखों के आस-पास सूजन या दर्द की समस्या हो सकती है।
अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ते जा रही है, तो ऐसे में आपको देखने में परेशानी या धुंधला दिखाई दे सकता है।
अगर आपकी आंखों में ड्राइनेस की समस्या महसूस होती है, तो यह कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का संकेत होता है।
अगर आपको भी आंखों के आस-पास ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com