गर्मियों में डिहाइड्रेशन और ज्यादा ऑयली चीजों का सेवन करने से लिवर पर बुरा प्रभाव हो सकता है। इसलिए, आप ये 5 टिप्स फॉलो कर सकते हैं
अगर आप गर्मियों में भरपूर पानी का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर को स्वस्थ और डिटॉक्स करने में सहायता मिलती है।
नींबू पानी में मौजूद पोषक तत्व और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, लिवर को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं।
अगर आप ज्यादा मसालेदार या डीप फ्राइड चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर पर बुरा प्रभाव होता है। इसलिए, इन चीजों का खाने से बचें।
लिवर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए रोजाना एलोवेरा का जूस खाली पेट पीना फायदेमंद हो सकता है।
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, लेकिन लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक की बजाय दही या छाछ का सेवन करना सही हो सकता है।
अगर आपको लिवर से जुड़ी हुई किसी प्रकार की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com