आज के समय में फैटी लिवर के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इस परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिवर की कोशिकाओं पर फैट जमा हो जाता है।
शुरू में इस बीमारी के लक्षणों की पहचान कर इसका इलाज करवा कर यह समस्या कम हो सकती है। चलिए जानते हैं फैटी लिवर के लक्षण क्या-क्या है।
फैटी लिवर का सबसे पहला संकेत पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द होना है। यह दर्द अक्सर हल्का होता है लेकिन लंबे समय तक बना रह सकता है।
बिना कोई मेहनत किए अगर आप बार-बार थकान महसूस कर रहे हैं, तो यह फैटी लिवर का लक्षण हो सकता है।
लिवर में फैट जमा होने का असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है। खासतौर पर पेट के आसपास चर्बी ज्यादा जमा होने लगती है।
फैटी लिवर के कारण पाचन तंत्र पर असर पड़ता है, जिससे पेट भारी लगना, गैस बनना और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
फैटी लिवर बढ़ जाए तो पीलिया जैसे लक्षण दिख सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
फैटी लिवर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत। स्वास्थ्य से जुड़ी इसी तरह की खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com