ज्यादा तला-भुना और गलत जीवनशैली के कारण लोगों में तेजी से फैटी लिवर की समस्या बढ़ते जा रही है। ऐसे में हाथों पर आपको फैटी लिवर के ये लक्षण दिख सकते हैं, जिसे आमतौर पर लोग सामान्य समझकर इग्नोर कर देते हैं।
फैटी लिवर की समस्या होने पर आपके हाथों पर लाल निशान हो सकते हैं। जिसे आमतौर पर पामर एरिथेमा कहा जाता है।
कई बार फैटी लिवर होने पर शरीर में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो सकती है। जिसके कारण हाथों और पैरों के आस-पास नीले निशान हो सकते हैं।
लिवर में डिटॉक्स जमा होने के कारण नाखून के रंग में बदलाव आ सकता है। यह पहले की तुलना में कमजोर और पीले रंग के हो सकते हैं।
अगर आपके लिवर में विषैले तत्व जमा हो गए हैं, तो ऐसे में हाथों के आस-पास खुजली होने की समस्या हो सकती है।
कई बार फैटी लिवर होने पर आपको हाथ कांपने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे इग्नोर करना भारी पड़ सकता है।
अगर आपको हाथों में ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com