लिवर कैंसर के लक्षण क्या होते हैं?


By Shivansh Shekhar16, May 2024 05:00 PMnaidunia.com

लिवर कैंसर की समस्या

गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण आजकल लिवर से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगी हैं। इसी में एक लिवर कैंसर की समस्या भी शामिल है।

लिवर संक्रमण

इसी के साथ हेपेटाइटिस बी और सी वायरस के कारण भी क्रोनिक लिवर संक्रमण होने का खतरा रहता है। यह संक्रमण आगे चलकर लिवर कैंसर में बदल जाता है।

कैसे होगी पहचान?

ऐसे में इसकी पहचान समय रहते हुए करना बेहद ही जरूरी है। आइए हम आपको उन लक्षणों के बारे में बताएंगे जो लिवर कैंसर में दिखते हैं।

पेट में दर्द

पेट में दाहिने ओर दर्द होना लिवर कैंसर का आम लक्षण है। कई बार यह पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। यह तब होता है जब लिवर की परत ग्लिसोनियन कैप्सूल में खिंचाव होता है।

पेट में गांठ

लिवर ट्यूमर या लिवर कैंसर के दौरान आपको पेट में गांठ महसूस होती है। कई बार पेट में तरल पदार्थ होने का एहसास भी होता है।

दाहिने कंधे में दर्द

यदि आपके दाहिने कंधे में अक्सर दर्द होता है तो उसे नजरंदाज न करें। यह लिवर कैंसर का एक सामान्य लक्षण है। इसके ऊपर ध्यान देना जरूरी है।

पीलिया होना

पीलिया तब होता है जब त्वचा और आंखें पीला होने लगता है। यह एक संकेत है कि लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसका नजरंदाज करना ठीक नहीं है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाना खाते ही फूल जाता है पेट, करें ये काम