आज-कल के दौर में लोग घर से ज्यादा बाहर का खाना पसंद करते हैं। इसलिए, लोग तेजी से बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप लिवर सिरोसिस की समस्या से परेशान हैं, तो ये 5 लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
लिवर में समस्या होने के कारण आपकी भूख प्रभावित हो सकती है। जिसके कारण वजन कम होने की समस्या भी हो सकती है।
अगर आपको आराम करने के बाद भी थकान की समस्या महसूस होती है, तो यह लिवर सिरोसिस के कारण हो सकता है।
अगर आपको पेट में सूजन होने की समस्या होती है, तो यह तरल पदार्थ जमा होने के कारण हो सकता है।
लिवर सिरोसिस होने पर आपके आंखों में पीलापन हो सकता है। साथ ही, इससे त्वचा के रंग में भी बदलाव हो सकता है।
कई बार लोगों को लिवर सिरोसिस होने से त्वचा पर खुजली होने की समस्या महसूस हो सकती है। इसलिए, इसे सामान्य समझकर बिल्कुल इग्नोर ना करें।
अगर आपको भी ये लक्षण महसूस होते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com