शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए ब्लड सर्कुलेशन सही होना बहुत जरूरी है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से न होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
सर्दियों के मौसम में कंबल में घंटों बैठने के बाद भी अगर आपके हाथ पैर ठंडे रहते हैं, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हो सकता है।
अगर आपके दोनों हाथ-पैर अक्सर सुन्न हो जाते हैं या झुनझुनी की समस्या महसूस होती है, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण हो सकते हैं।
घाव या चोट को ठीक होने में काफी समय लगता है, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हो सकता है।
ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से न होने के कारण शरीर में ऊर्जा की कमी होती है। जिसके कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने के कारण कई लोगों की त्वचा पीली होने लगती है। ऐसा शरीर के भीतर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न पहुंचने के कारण भी हो सकता है।
ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के लिए रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज और हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन कर सकते हैं।
अगर आपको यह लक्षण कई दिनों से महसूस हो रहा है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com