शरीर में प्रोटीन की कमी के 5 संकेत


By Ram Janam Chauhan04, Jun 2025 10:49 AMnaidunia.com

प्रोटीन शरीर में ऊर्जा और ताकत को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, वर्कआउट करने के बाद मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद करता है। ऐसे में प्रोटीन की कमी होने पर शरीर ये 5 संकेत देता है।

बाल झड़ने की समस्या

बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने में प्रोटीन अहम होता है। ऐसे में इसकी कमी के कारण बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।

जल्दी थकान महसूस होना

अगर आप बिना काम किए या थोड़ा काम करने के बाद थकान महसूस करते हैं, तो यह शरीर में प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है।

बार-बार बीमार होना

अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो रही है, तो इससे इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। जिसके कारण आप बार-बार बीमार हो सकते हैं।

बार-बार भूख लगना

कई बार शरीर में प्रोटीन कम होने के कारण भूख लगने की समस्या हो सकती है। जिससे तेजी से वजन बढ़ सकता है।

मांसपेशियों में दर्द

शरीर में प्रोटीन की कमी होने के कारण मांसपेशियों में दर्द और शरीर में कमजोरी होने की शिकायत हो सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको ये 5 संकेत दिखाई देते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

मसूड़ों की सूजन कैसे ठीक करें?