बवासीर में कौन से फल खाने चाहिए?


By Arbaaj14, Jun 2025 02:00 PMnaidunia.com

बवासीर के मरीजों के लिए फल का सेवन काफी फायदेमंद होता है। कई फलों का सेवन बवासीर की समस्या को कम करने में मदद करता है।

बवासीर में फल

बवासीर वालों को हाई फाइबर वाले फल खाने चाहिए। दरअसल, हाई फाइबर वाले फल कठोर मल को नरम करता है।

पपीता खाएं

बवासीर में पपीता खाना चाहिए। पपीता में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है, जो बवासीर में फायदेमंद होता है।

सेब खाएं

बवासीर के मरीजों को डाइट में सेब शामिल करना चाहिए। सेब खाने से बवासीर की समस्या में राहत मिलती है।

जामुन खाएं

जामुन में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है, जो आंतरिक बवासीर में ब्लीडिंग को रोकने में मदद करते हैं।

केला खाएं

पका केला बवासीर की समस्या में फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। केला बवासीर के लक्षणों को कम करता है।

खाली पेट खाएं

इन फलों का सेवन सही समय पर करना चाहिए। बवासीर वालों को इन फलों का सेवन सुबह खाली पेट मल त्याग ने से 1 घंटे पहले करना चाहिए।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में गुलकंद खाने के 5 फायदे