पेट की आंतों में सूजन होने पर व्यक्ति के शरीर में 5 लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए इन 5 लक्षणों को जानते हैं, ताकि समस्या ज्यादा न बढ़े।
आंतों में सूजन खराब खानपान और कमजोर इम्यूनिटी के कारण हो सकती है। साथ ही, तनाव, वायु प्रदूषण,शराब और आनुवंशिकी के कारण भी आंतों में सूजन हो सकती है।
आंतों में सूजन होने पर व्यक्ति को भूख काफी कम लगती है, जिसके कारण शरीर में थकान और इम्यूनिटी कमजोर होती है।
पेट की आंतों में सूजन होने पर दस्त की समस्या भी हो सकती है, क्योंकि इंफेक्शन के कारण खाना पचता नहीं और दस्त होने लगते हैं।
आंतों में सूजन होने के कारण पेट में ऐंठन और गैस की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, ऐसा बैक्टीरिया की वजह होता है।
आंतों में सूजन होने पर व्यक्ति को बुखार हो सकता है। बुखार होना भी आंतों में सूजन होने का एक लक्षण माना जाता है।
आंतों में सूजन का एक लक्षण जी मिचलाना भी माना जाता है। इसके कारण खाने को पचाने वाला एसिड बाधित होता है और व्यक्ति का आहार आंतों में सही तरह से पास नहीं हो जाता।