ज्यादा फास्ट फूड्स और गलत जीवनशैली के कारण शरीर में गंदा खून जमा हो सकता है। जिसके कारण चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन 5 चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
गुड आयरन और कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इसे सेवन करने से स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बन सकती है।
अगर आप नीम की पत्तियों का सेवन करते हैं,तो इससे शरीर में खून को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है।
गाजर बीटा कैरौटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में सहायता मिल सकती है।
अगर आप रोजाना ताजा तुलसी के पत्ते चबाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स ब्लड को डिटॉक्स कर सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में रोजाना चुकंदर का सेवन करते हैं, तो शरीर में जमा गंदे खून को साफ करने में सहायता मिल सकती है।
अगर आपको इन चीजों से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com