गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में मार्केट में पक्के और कच्चे दोनों तरह के आम मिलने लगे हैं। मार्केट में मिलने वाले आम को केमिकल के जरिए पकाया जाता है, जिसके कारण इसके स्वाद में फर्क आ जाता है।
ऐसे में अगर आप भी घर पर ही कच्चे आम को पकाना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिसकी मदद से कच्चे आम घर पर ही आसानी से पक जाएंगे।
कच्चे आम को घर पर पकाने के लिए वो डिब्बा लें, जिसमें चावल रखें जाते हो। आम को उसके अंदर दबाकर अच्छे से ढक दें। आपका आम 4-5 दिन में पककर तैयार हो जाएगा। यह खाने में काफी मीठे और रसीले लगते हैं।
कच्चे आम को पकाने के लिए आप पेपर बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आमों को पेपर बैग में बंद करके रखें। ऐसा करने से आपके आम 5-6 दिन में पककर तैयार हो जाएंगे।
कच्चे आम को पकाने के लिए प्राचीन समय से ही भूसे में आम रखते हैं। इसके लिए आम को भूसे की ढेर में दबा देंं। आपका आम 4-5 दिन में पककर तैयार हो जाएगा।
कच्चे आमों को सुखाने के लिए धूप का भी सहारा लिया जा सकता है। इसके लिए आम को दिन में 2 घंटे के लिए हल्की धूप में रखें, बाकी समय इसे छांव में रखें। आम 5-6 दिन में पक जाएगा।
आम को पकाने के लिए कपड़े का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए किसी कॉटन के कपड़े में आम को रखकर लपेट दें। इसे 4-5 दिन ऐसे ही रहने दें, ऐसा करने से आम पक्क जाएगा।
बिना केमिकल के घर पर ऐसे पकाएं कच्चा आम। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ