हार्ट के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण अनहेल्दी खानपान माना जाता है। दरअसल, हमारी सेहत खानपान पर भी निर्भर करती है।
अगर आप हार्ट की समस्या से जूझ रहे है, तो लाइफस्टाइल और खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं किन 5 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
ज्यादा मात्रा में कॉफी का सेवन हार्ट के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि कॉफी पीने से दिल की धड़कने तेजी और बीपी हाई होता है।
हार्ट के मरीजों को मैदा भी नहीं खाना चाहिए। मैदा हार्ट की समस्याओं को बढ़ता है। दरअसल, इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है।
अधिक मात्रा में पिस्ता का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें सोडियम उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही खाएं।
हार्ट वालों के लिए अंडे की जर्दी यानी पीला वाला भाग नुकसानदायक होता है। जर्दी को खाने से कोलेस्ट्रॉल हाई हो सकता है, जिसके कारण हार्ट अटैक की संभावना बढ़ती है।
हार्ट के मरीज रेट मीट का सेवन न करें, क्योंकि इसे खाने से नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।