आंवला-काली मिर्च समेत इन चीजों से पाएं सफेद बालों से छुटकारा


By Ritesh Mishra11, Feb 2025 02:08 PMnaidunia.com

आज के समय में बालों के सफेद होने की समस्या बढ़ गई है। आजकल कम उम्र के लड़के-लड़कियों के बाल भी सफेद होने लगे हैं। इसके पीछे जेनेटिक रीजन और खराब खानपान हो सकता है।

सफेद बालों को काला कैसे करें?

सफेद बालों को काला करने के लिए लोग कलर का सहारा लेते है, जिससे समय के साथ-साथ सफेद बालों की संख्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे बालों को काला और घना करने में मदद मिलेगी।

काले बालों के लिए आंवला

बालों को नेचुरली काला करना के लिए आंवला बेस्ट ऑप्शन में से एक है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने और उन्हें काला करने में मदद करते हैं।

काले बालों के लिए काली मिर्च

बालों को काला करने के लिए काली मिर्च एक अच्छा विकल्प है। बालों को काला और घना बनाने के लिए काली मिर्च पाउडर को दही में मिलाकर लगाएं।

काले बालों के लिए भृंगराज

बालों को काला करने के लिए भृंगराज का इस्तेमाल पूराने समय से किया जाता रहा है। इसके तेल को बालों में लगाने से प्रीमेच्योर ग्रे हेयर की समस्या से छुटकारा मिलता है।

काले बालों के लिए मेथी दाना

बालों को काला करने के लिए मेथी दाना कारगर है। इसके दानों में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ और उन्हें काला बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

बालों को काला करने के लिए जटामांसी

बालों को काला करने के लिए जटामांसी एक अच्छा विकल्प है। इससे बालों को घना और काला करने में मदद मिलती है। बालों को काला करने के लिए आपको इसका तेल लगाना चाहिए।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

बिना जिम के बनेंगे एब्स, घर पर करें 5 बेस्ट एक्सरसाइज