चेहरे पर बाल आना समान्य है, लेकिन कई बार महिलाओं और लड़कियों के चेहरे पर भी बाल आने लगते हैं। जिन्हें हटाने के लिए पार्लर के चक्कर लगाने पड़ते है।
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आसानी से बालों को हटाया जा सकता है। चलिए जानते हैं अपर लिप्स के बालों को हटाने के आसान घरेलू उपाय।
अपर लिप्स के बाल हटाने के लिए एक चम्मच बेसन और दूध को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे हल्के हाथों से लगा कर स्क्रब करें। इससे अनचाहे बालों को हटाने में मदद मिलती है।
अपर लिप्स के बाल हटाने के लिए एक चम्मच हल्दी में कुछ बूंदें दूध की मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे अपर लिप्स पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर हटा दें।
अनचाहे बालों को हटाने के लिए 1 चम्मच चीनी को हल्का गर्म करें और उसमें 2-3 बूंदें नींबू का रस मिलाएं। इसे हल्का गुनगुना होने पर अपर लिप्स पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें।
1 चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे अपर लिप्स पर लगाकर सूखने दें, फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए हटाएं। ऐसा आप हफ्ते में 2-3 बार करें।
1 चम्मच पपीते का गूदा लें और उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसे अपर लिप्स पर लगाकर 15 मिनट तक रखें। फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। इससे अनचाहे बालों को हटाने में मदद मिलती है।
इन तरीकों से आप घर पर ही अपर लिप्स के बालों को हटा सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com