दौलत कमाने के लिए कर्म के साथ ही भाग्य का साथ मिलना भी जरूरी है। कई लोग लाख मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी ज्यादा धन-दौलत नहीं कमा पाते हैं। धन-दौलत को आकर्षित करने के लिए पर्स में पांच चीजों को रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में अक्षत यानी चावल रखना शुभ माना जाता है। पर्स में 21 अखंडित चावल के दाने रखने धन आकर्षित होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन-दौलत में वृद्धि के लिए पर्स में रुद्राक्ष भी रखा जा सकता है। इससे रखने से दरिद्रता का नाश होगा और धन-दौलत में बरकत होगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में चांदी का सिक्का रखने से भी दौलत आकर्षित होती है। लेकिन पहले माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में लौंग की कली रखने से भी दौलत आकर्षित होती है। साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाव होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में पीले रंग की 7 कौड़ियां भी रखें। पीले रंग की कौड़ियां धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रिय मानी जाती हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।