घर में छोटा मंदिर बनाना शुभ माना जाता है। लेकिन कुछ चीजों को घर के मंदिर में रखने से बेहद ही अशुभ फल मिलते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर से पांच चीजों को तुरंत हटा देनी चाहिए, वरना खुशहाल जीवन में अशुभ फल मिलने लगते हैं।
अगर मंदिर में रखी कोई मूर्ति थोड़ी सी भी खंडित हो चुकी हैं, तो उसे मंदिर से हटा दें। खंडित मूर्ति रखना अशुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में देवी-देवता की क्रोधित और रौद्र रूप वाली तस्वीरों को भी हटा देनी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर में या उसके आसपास पितरों की तस्वीर हो, तो हटा दें वरना अशुभ परिणाम मिलने लगते हैं।
पूजा के दौरान भगवान को फूल अर्पित किए जाते हैं, लेकिन फूल सूखने के बाद उसे तुरंत मंदिर से हटाना चाहिए वरना अशुभ परिणाम मिलते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में अनुपयोगी पूजा सामग्री को भी नहीं रखना चाहिए। अनुपयोगी पूजा सामग्री तुरंत हटा दें।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इन पांच चीजों को मंदिर में नहीं रखनी चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ