बंद नसों की समस्या अक्सर ज्यादा उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। पैरों की नसें ब्लॉक होने पर काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। साथ ही पैरों की नसें भी दिखाई देती हैं।
अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे पैरों की बंद नसें खोलने में मदद मिलती है।
पैरों की बंद नसों को खोलने के लिए गर्मी पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए गर्म पानी में पैर डालकर बैठे। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे दर्द में राहत मिलता है।
पैरों की बंद नसों को खोलने गुनगुने सरसों के तेल से पैरों की मालिश करें। इससे दर्द में काफी हद तक राहत मिलता है। साथ ही अगर पैरों में सूजन हो रही है, तो वो भी कम होती है।
पैरों की नसों को खोलने के लिए हल्की एक्सरसाइज को किया जा सकता है। इसके लिए आप स्विमिंग, चलना, साइकलिंग आदि कर सकते हैं।
पैरों की बंद पड़ी नसों को खोलने के लिए योग करें। नसों के ब्लॉकेज को दूर करने के लिए वृक्षासन योगासन, पवनमुक्तासन, भुजंगासन, प्राणायाम और उत्तानपादासन कर सकते हैं।
किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए सही डाइट का लेना बेहद जरूरी है। पैरों की बंद पड़ी नसों को खोलने के लिए अपनी डाइट से मैदा, चीनी, ऑयली चीजों के सेवन से परहेज करें।
पैरों की बंद नसें खोलने के लिए करें ये 5 काम। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com