Liver Damage कर सकती हैं ये 5 चीजें


By Ram Janam Chauhan20, Feb 2025 02:38 PMnaidunia.com

लिवर हमारे शरीर के खून को साफ करने, भोजन को पचाने और शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में सहायता करती है। ऐसे में लिवर को मजबूत रखने के लिए इन चीजों से दूरी बनाएं-

ज्यादा नशा लिवर डैमेज करे

अगर आप ज्यादा नशा करते हैं, तो ऐसे में लिवर को गंभीर नुकसान हो सकता है। जिसकी वजह से इसके काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

ज्यादा चीनी खाना लिवर डैमेज करे

अगर आप ज्यादा मीठा खाने के शौकीन हैं, तो ऐसे में आपको फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। इसलिए, मीठी चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

तला-भुना खाना लिवर डैमेज करे

कई लोगों को घर से ज्यादा बाहर का तला-भुना सेवन करने की आदत होती है। ऐसे में ज्यादा ऑयली फूड्स का सेवन करने पर लिवर डैमेज हो सकता है।

दवाइयों का सेवन लिवर डैमेज करे

कई लोग जरूरत से ज्यादा दवाइयों का सेवन करते हैं। ऐसा करने पर लिवर डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है।

सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन लिवर डैमेज करे

कोल्ड ड्रिंक्स और कैफीन का सेवन करने पर लिवर को काफी नुकसान हो सकता है। साथ ही, सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स भी नुकसानदेह माना जाता है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको बताए गए किसी भी फूड्स का ज्यादा सेवन करते हैं, तो लिवर डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पेट से खराब बैक्टीरिया दूर करने के उपाय