अजवाइन पत्ता और करी पत्ता का पानी पीने के फायदे


By Arbaaj20, Feb 2025 03:35 PMnaidunia.com

अजवाइन और करी पत्ते का पानी पीना सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। आइए जानते हैं कि इन पत्तों का पानी पीने के क्या लाभ मिलते हैं?

पत्तों में पोषक तत्व

अजवाइन के पत्तों में आयरन, फाइबर, कैल्शियम और एंटीफंगल गुण होते हैं। वहीं, करी पत्ता में विटामिन-सी, के, और फाइबर जैसे तत्व होते हैं।

कैसे बनाएं पत्तों का पानी?

इसका पानी पीने के लिए दोनों के पत्तों को बराबर मात्रा में लें और पानी डालकर मिक्सर में पीस लें। अब छानकर उसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं।

पेट की चर्बी होगी कम

अगर आप पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो रोजाना अजवाइन पत्ता और करी पत्ता का पानी पीना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व चर्बी को बर्न करते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल होगा कम

नियमित रूप से अजवाइन पत्ता और करी पत्ता का पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर होने लगती है। साथ ही, गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बढ़ता है।

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

अजवाइन पत्ता और करी पत्ता का पानी पीना ब्लड शुगर वालों के लिए भी अमृत माना जाता है। इसे पीने से शुगर कंट्रोल में रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अजवाइन पत्ता और करी पत्ता का पानी पीने से स्किन चमकदार बनती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और विटामिन-के पाई जाती है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Kidney में जमा कचरा साफ कर सकते हैं ये 5 फूड्स