जीभ की सफाई न करने पर होते हैं ये 5 रोग


By Ram Janam Chauhan09, May 2025 05:11 PMnaidunia.com

अक्सर लोग जल्दी ब्रश करने के दौरान जीभ साफ करना भूल जाते हैं या इसे जानबूझकर इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में जीभ ना साफ करने पर आपको इन 5 परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पेट से जुड़ी समस्याएं

जीभ ना साफ करने के कारण बैक्टीरिया की ग्रोथ तेजी से होती है, जिसके कारण पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

मुंह से बदबू आना

अगर आप लंबे समय तक जीभ नहीं साफ करते हैं, तो आपके मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है।

पायरिया होने का खतरा

जो लोग जीभ की सफाई नियमित तौर पर नहीं करते हैं, उन्हें मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं जैसे कि पायरिया होने की आशंका बढ़ जाती है।

बीमारियों का खतरा

अगर आप जीभ नहीं साफ करते हैं, तो इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। जिसके कारण बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

सेहत के लिए नुकसानदेह

अगर आप इस आदत को लंबे समय तक दोहराते हैं, तो आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव हो सकता है। जिससे आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको ओरल हेल्थ से जुड़ी किसी तरह की समस्या होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

तेजी से होगा कोलेजन बूस्ट, घर पर बनाएं ये 3 देसी ड्रिंक्स