घुटनों से कट-कट की आवाज होगी दूर, खाएं ये 5 चीजें


By Ram Janam Chauhan12, Feb 2025 01:23 PMnaidunia.com

घुटनों से कट-कट की आवाज दूर करने और जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए डाइट में इन 5 चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

दूध से बनी चीजों का सेवन करें

अगर आपके घुटनों से कट-कट की आवाज आती है, तो ऐसे में रोजाना दूध, दही, पनीर और अन्य पादर्थों का सेवन करने से इस समस्या से राहत मिल सकती है।

हरी पत्तेदार चीजें खाएं

अगर आप हरे पालक, मेथी, सरसों या पत्तागोभी का सेवन करत हैं, तो कट-कट की आवाज खत्म हो सकती है। यह सभी आयरन और विटामिन के जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

सूखे मेवे को खाएं

ड्राई फ्रूट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन से भरपूर होते हैं। ऐसे में बादाम और अखरोट का सेवन करने पर घुटनों के दर्द से राहत मिल सकता है।

तिल और अलसी बीज सेवन करें

घुटनों की हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए तिल और अलसी के बीज का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

हल्दी वाला दूध पिएं

हल्दी में कर्क्यूमिन मौजूद होता है, जो जोड़ों के दर्द, सूजन और कट-कट को दूर करने में मददगार है। इसलिए, रोजाना रात के समय हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए किसी भी चीज से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फल